logo

चंद्रपुर में कवि युगल को मिला छत्तीसगढ़ काव्य सम्मान

मनमोहन भल्ला की खबर

मेरठ। चंद्रपुर - छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर में चल रहे चंद्रपुर महोत्सव में आज कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें काव्य रथ के सारथी क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन एवं स्टार पोएटेस डॉ अनामिका जैन अंबर को छत्तीसगढ़ काव्य सम्मान प्रदत्त किया गया।
कवियुगल के साथ साथ ये सम्मान मशहूर गीतकार स्वयं श्रीवास्तव, मुंबई के प्रसिद्ध लिरिक्स राईटर प्रबुद्ध सौरभ एवं लाफ्टर फेम हिमांशु बवंडर को दिया गया।

सिद्ध पीठ मां चंद्रहासिनी तीर्थ पर हुए कव्योत्सव में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ जिसमें कुल 5 कवियों को छत्तीसगढ़ काव्य सम्मान से अलंकृत किया गया। बतौर कवि सौरभ जैन सुमन लगभग एक माह पूर्व इस आयोजन के लिए आयोजन समिति ने स्वीकृति ली थी।

समारोह में एक तरफ जहां चंद्रपुर के काव्य रसिक श्रोताओं की भारी भीड़ रही वहीं तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। प्रसिद्ध कवि युगल कवियित्री डॉ अनामिका जैन अंबर एवं कवि सौरभ जैन सुमन की एक झलक पाने को आतुर प्रशंसकों ने देर रात तक कवि सम्मेलन का आनंद लिया। सौरभ जैन सुमन ने काव्य मंच का संचालन किया।

स्टार परफॉर्मेंस रही डॉ अनामिका जैन अंबर की। उनके नए गीत राम का सूर्य तिलक और राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर श्रोताओं ने खूब डांस किया। सौरभ जैन सुमन ने कहा की मैं योगी के प्रदेश से आता हूं। जिसने अराजकता के विरुद्ध बुलडोजर को अपना हथियार बनाया। आज उत्तरप्रदेश भारत के सर्वाधिक उन्नत प्रदेशों में एक है क्योंकि उनके पास योगी हैं।

उनके मुक्तक "एक बार कश्मीर भी दे दो योगी को" पर देर तक भारत माता की जय के जयघोष हुए। आयोजन समिति के प्रमुख अजीत पांडे ने कहा की लंबे समय के बाद कोई ऐसा आयोजन चंद्रपुर में हुआ जब देर रात तक श्रोता कार्यक्रम में बैठे रहे।

19
4425 views